पुलिसकर्मियों को लगाई तिलक, बांधी राखी

लक्ष्मण सिंह नेगी।

जनमंच टुडे/ ऊखीमठ। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महिलाओं ने जिलाध्यक्ष कुंवरी बर्त्वाल के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा सहित थाना ऊखीमठ के पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर तिलक लगाया। राखी पहनाते हुए पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी बहुत विकट परिस्थितियों के बावजूद भी अपनी सेवाओं के लिए तत्पर रहते है। सरकार की भी मंशा है कि कार्यरत कर्मचारियों का भी त्यौहार मनाकर हौसला बढ़ाया जाय। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनता व प्रशासन के मध्य आपसी तालमेल से ही विकास को गति मिल सकती है! पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि रक्षा बन्धन प्यार, प्रेम व सौहार्द का त्यौहार है। उप जिलाधिकारी जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि जनता के सहयोग से ही क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सम्भव है। उन्होंने सभी महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह का प्यार कुछ ही स्थानों पर मिलता है। इस मौके पर पूर्व कनिष्ठ प्रमुख दर्शनी पंवार,नर्वदा देवी, रेखा रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *