मुख्यमंत्री धामी भराड़ीसैंण में करेंगे ध्वजारोहण
जनमंच टुडे/गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण जाएंगे और ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण पहुंचेंगे। जिला सूचना विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से भराड़ीसैंण हेलीपेड पहुंचेंगे और 12 बजकर पांच मिनट पर विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
