S T F के हत्थे चढ़ा UKSSSC मामले का आरोपित

जनमंच टुडे/ देहरादून। UKSSSC  स्नातक स्तरीय परीक्षा भर्ती प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ ने आरोपित उत्तरकाशी निवासी 32 वर्षीय अंकित रमोला को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में यह 19वीं गिरफ्तारी है। एसटीएफ को उत्तरकाशी के चर्चित जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह और उसके सहयोगी शिक्षक तनुज शर्मा से पूछताछ में आरोपी अंकित रमोला के खिलाफ सबूत मिले थे। जिसके बाद एसटीएफ की टीम उत्तरकाशी से अंकित रमोला को उत्तरकाशी से पूछताछ के लिए देहरादून लाई। STF मुख्यालय में लंबी पूछताछ के बाद साक्ष्यों की पुष्टि होने पर अंकित रमोला को भी गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *