बादल फटा, बह गए कई आशियाने
![]()
जनमंच टुडे/ देहरादून। देहरादून के रायपुर क्षेत्र के मालदेवता बादल फटने से सात घर बहने की सूचना है। जानकारी के अनुसार भारी बारिश के चलते क्षेत्र के शेरकी गांव क्षेत्र में बादल फट गया। बादल फटने के बाद आए भारी मलबे में कई वाहनों के बहाने की सूचना है। वहीं मालदेवता में बादल फटने से सात घर बह गए हैं। सरखेत से 40 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। भारी बारिश के चलते देहरादून में रायपुर थानो रोड पर सौंग नदी पर बना पुल भारी बारिश के चलते ध्वस्त हो गया है, जिससे आवाजाही ठप हो गया है। दो युवक स्कूटी सहित नही में गिर गए। इनमें एक तो खुद ही बाहर निकल गया, जबकि दूसरा करीब तीन सौ मीटर तक बह गया। उसे एसडीआरएफ के जवानों से सकुशल बाहर निकाल लिया है। रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काऊ ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया । विधायक काऊ के मुताबिक, नदी में ही एक कार भी मिली। इसमें महिला सहित कई व्यक्ति घायल हो गए हैं। भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। टौंस और बरोनी नदी सहित बरसाती नाले उफान पर हैं। तेज वर्षा के कारण देहरादून के टपकेश्वर से बहने वाली तमसा नदी ऊफान पर आ गई।
