मुख्यमंत्री की लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील

जनमंच टुडे/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रहे भारी बारिश के चलते उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में आपदा प्रबंधन विभाग से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सभी से अनुरोध किया है कि अनावश्यक यात्रा न करें व नदी एवं बहाव क्षेत्र की ओर जाने से बचें। वही मौसम को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। वही मौसम विभाग में प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश आ अलर्ट जारी किया है। अबतक कुमाऊं  मंडल के खटीमा में सबसे अधिक  152 मिमी बारिश हुई है।  जबकी देहरादून के सहस्रधारा इलाके में 97.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *