बीमार शिक्षक होंगे रिटायर्ड !

जनमंच टुडे/ देहरादून। शिक्षा विभाग में आने वाले समय में युवाओं के लिए भर्ती का पिटारा खुल सकता है।  शिक्षा विभाग अब गम्भीर रूप से बीमार शिक्षकों को रिटायरमेंट करने जा रहा है और इस पर  तेजी से कार्य चल रहा है और जल्द ही यह प्रक्रिया धरातल पर उतर जाएगी। शिक्षा विभाग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे और बीमारी से शारीरिक  रूप से अक्षम शिक्षक-कर्मचारियों को रिटायर करने जा रही है। इस पर  प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर जिला स्तर पर ऐसे शिक्षकों और कर्मचारियों के चिह्निकरण का कार्य शुरू कर कर दिया है। विभाग ने सभी सीईओ, डीईओ, बीईओ और उपशिक्षा अधिकारियों से इस मामले पर चार बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। इसमे  विभाग शिक्षक के पिछले दस साल की सेवा का रिकार्ड, स्कूल से गैरहाजिरी, बीमारी की वजह से अक्षमता, विभागीय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का ब्योरा तैयार किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को गंभीर रूप से बीमार ऐसे शिक्षकों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं, जिनकी विभाग में 20 साल की सेवा पूरी हो चुकी है। 20 साल की सेवा की वजह से वित्तीय लाभ सुरक्षित रहते हैं। इन शिक्षकों के रिटायर होने से  भर्ती का रास्ता भी खुलेगा। वही लोगों का कहना है अधिकांश शिक्षक बीमारी का बहाना बनाकर स्कूलों से महीनों गायब रहते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित पड़ता है, ऐसे शिक्षकों को भी रिटायर्ड करना चाहिए, ये शिक्षक गम्भीर बीमारी का बहाना बनाकर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करते हैं। अभिभावकों के अनुसार शिक्षा विभाग को गम्भीर बीमारी का बहाना बनाकर स्कूलों से महीनों गायब रहने वाले शिक्षकों को भी इस प्रकिया में शामिल किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *