रफ्तार ने छीनी मासूम की ज़िंदगी

जनमंच टुडे/ अल्मोड़ा। लमगड़ा थाने के शहरफाटक में आज सुबह स्कूल जा रही  मासूम  को  बेलगाम ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई बाल-बाल बच गया ।  पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह ट्रक  यूके 04 सीबी 2021 हल्द्वानी से पाटी की ओर जा रहा था। करीब साढ़े 7 बजे   डाकघर के पास  किनारे चल रही सोनी (7) पुत्री राजन बजेठा, निवासी, क्वेटा, मसानखाल शहरफाटक ट्रक की चपेट में आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *