राहत कार्यों में जुटी राहत दल की टीम

जनमंच टुडे/ देहरादून। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि प्रभावित क्षेत्र में विभिन्न विभागों की टीमें राहत कार्यों में जुटी हुई है। डीएम ने कहा कि एनडीआरफ, एसडीआरफ, राजस्व, चिकित्सा, वेटनरी, पुलिस विभाग, सिंचाई, जिला पंचायत, लोनिवि, आदि सम्बन्धित विभागों से अधिकारी/कार्मिक आपदा राहत कार्यों लगे हैं। और जनजीवन को सामान्य लाने में कार्य कर रही हैं।  क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधा मुहैया कराई जा रही है। साथ ही शिविर भी लगाया गया है जहां पर राहत सामग्री वितरित की जा रही है, जो लोग शिविर तक नहीं आ पा रहे उनको पका हुआ भोजन भेजा जा रहा है। साथ ही मकान, कृषि भूमि, फसल नुकशान का आंकलन कर अहैतुक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सभी अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करते हुए जनजीवन को सामान्य बनाने के निर्देश दिए गए है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत में चिकित्सा टीम तैनात रखने के निर्देश दिया गया है।  जनपद में विगत शुक्रवार को हुई अतिवृष्टि के चलते आयी आपदा से सरखेत व अन्य क्षेत्रों मे जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है । जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के दिशा निर्देशन के अनुपालन में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान,अपर जिलाधिकारी के. के. मिश्रा तथा शिव कुमार बरनवाल के नेतृत्व में क्षेत्र में राहत एवं बचाव अभियान निरंतर संचालित किया गया जा रहा है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को पेयजल, भोजन तथा अन्य राहत सामग्री वितरित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *