5122 आवेदकों ने भर्ती के लिए लगाई दौड़

जनमंच टुडे/ कोटद्वार। कोटद्वार में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आयोजित की जा रही सेना भर्ती रैली के चौथा आज  रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल जनपदों की तहसीलों के 5928 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया था। दिन में कुल 5122 उम्मीदवार उपस्थित हुए।एआरओ लैंसडाउन के अंतर्गत 7 जिलों में कुल 63,360 उम्मीदवारों ने अग्निवीर सैनिक सामान्य ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क / एसकेटी, ट्रेड्समैन की विभिन्न श्रेणियों के तहत पंजीकरण कराया है। रैली के आयोजन में नागरिक प्रशासन ने सहायता प्रदान की है और अधिकतम संसाधन जुटाए हैं। उत्तराखंड राज्य भर में भर्ती के लिए 1,08,000 से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *