ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की एक टनल का काम पूरा
जनमंच टुडे/ देहरादून। केंद्र सरकार की रेल लाइन विकास परियोजना की पहली टनल का आज नरकोटा-खांकरा के बीच ब्रेकथ्रू हो गया है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के 125 किमी के 7 किमी के दायरे में काम कर रही कम्पनी ने आज पहला ब्रेक थ्रू कर टनल को आर-पार किया है। टनल के ब्रेक थ्रू होने पर नरकोटा और खांकरा टनल पर कार्य कर रही कम्पनी ने इस अवसर पर खुशी जताई है। कम्पनी ने आज 1.9 किमी दायरे को ब्रेक थ्रू किया गया।साथ ही अभी तक 7 किमी के दायरे में से 3.5 किमी का कार्य पूरा कर दिया गया है। वहीं
आरवीएनएल के परियोजना प्रबंधक सुरेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि यह पहला ब्रेक थ्रू पूरी रेल परियोजना के अंतर्गत आज नरकोटा-खांकरा के बीच पूर्ण हुई है। वहीं मुख्य टनल को अक्टूबर तक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।वहीं मैक्स इन्फ्रा के जीएम राजेश कुमार ने बताया कि हमारी पूरी टीम ने रात-दिन मेहनत कर बेहद कम समय मे इस लक्ष्य को पूरा किया है। इसके साथ ही स्थानीय निवासी ने कहा कि रेल परियोजना का सपना साकार होने लगा है और उम्मीद है कि इस परियोजना का लाभ यहाँ के लोगों को मिलेगा।
