नंदा लोक जात यात्रा हुई शुरू
जनमंच टुडे/ गोपेश्वर। हिमालय की आराध्य देवी माँ नंदा देवी की लोक जात यात्रा 2022 हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गई है । माँ नंदा देवी की दशोली व बधाण की डोलिया आज विधि व पूजा- अर्चना के बाद कैलाश के लिए रवाना हुई । अब 6 माह तक राज राजेश्वरी नंदा देवी अपने ननिहाल देवराड़ा गांव मे विराजमान रहेगी l
घाट विकासखंड स्थित सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर नंदाधाम नंदा के मायके से माँ नंदादेवी की डोलियों नंदा देवी के ससुराल कैलाश के लिए विदा हुई । यात्रा मे सैकड़ो गांवों की छन्तोलियो के साथ शामिल नंदा राजराजेश्वरी की देवी डोली 6 माह के लिए अपने नैनिहाल थराली के देवराडा में विराजमान होगी । जबकि दशोली की नंदादेवी की डोली बालापाटा में लोकजात सम्पन्न होने के बाद वापस सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर में ही श्रद्धालुओ को दर्शन देगी।
बता दे कि 12 वर्षो में कुरुड़ मंदिर से ही नंदादेवी राजजात का आयोजन होता है और प्रतिवर्ष नंदा देवी लोक जात का आयोजन किया जाता है। नंदाधाम कुरुड़ माँ नंदा का मायका है।
