वक्फ की जमीनों से हटेगा कब्जा
जनमंच टुडे/ देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री चंदनराम दास ने कहा है कि उत्तराखंड में वक्फ की जमीनों पर हुए कब्ज़ों को हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जमीन पर कब्जा करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में वक्फ की जमीनों पर जीतने भी अवैध कब्जे किए गए हैं। उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। विधान सभा में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को वक्फ की भूमि पर हो रहे कब्जों का निरीक्षण कर उनकी पैमाईश कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अगर कोई कहने के बावजूद कब्जा नहीं हटाता तो बलपूर्वक अवैध कब्जे हटाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में शिक्षा विभाग की मान्यता के बगैर चल रहे मदरसों के संचालकों को एक माह के भीतर विभागीय मान्यता लेने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इसके बाद गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को बंद करा दिया जाएगा। इसके लिए बाकायदा कमेटी बना दी गई है।
