वित्तीय अपराधों की रोकने के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित कर : रतूड़ी
जनमंच टुडे। देहरादून। नकली नोटों के
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नकली नोटों के मामलों को ई एफआईआर के माध्यम से दर्ज करने के लिए जल्द व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वित्तीय अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधिकारियों और कमर्शियल बैंकों को साझा ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करने के निर्देश दिए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक में श्रीमती रतूड़ी ने कहा कि बैंक आमजन को नकली नोटों के प्रति जागरूक करने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने बैंकों से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में सेवाएं देने का भी अनुरोध किया। उन्होंने बैंकों को अपने परिसरों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करने को भी कहा।
