युवाओं के लिए जल्द शुरू होगी मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं रोजगार योजना 

जनमंच टुडे। देहरादून। प्रदेश सरकार खनन , ईट भट्टों आदि में काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों को बेहतर  स्कूली शिक्षा देने के लिए चलते-फिरते स्कूल शुरू करेगी। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों को  पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर ग्रामीणों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक ,एक अमृत सरोवर या झील को पर्यटक स्थल एवं वाटर स्पोर्ट्स केंद्र के रूप में विकसित करेगी। मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन के तहत राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को उच्च प्रजाति के पशुधन उपलब्ध कराया जाएगा।  स्वरोजगार के अवसरों की एक ही स्थान पर जानकारी उपलब्ध कराने व युवाओं को यथोचित सहयोग देने के लिए जिला सेवायोजन एवं कौशल विकास कार्यालय को स्वरोजगार केंद्र के नोडल कार्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा।सरकार ने युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं रोजगार योजना  योजना शुरू करने का फैसला लिया है। जिसमें स्नातक पास छात्र-छात्राओं को दक्ष बनाया जाएगा, ताकि उन्हें उच्च वेतन पर विदेशों में नौकरी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *