उत्तराखंड को उत्कृष्ट प्रदेश बनाने के लिए सरकार दिन,रात काम कर रही : धामी

जनमंच टुडे। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में 250 से अधिक की आबादी वाले गांवों को मुख्यमंत्री सड़क योजना से जोड़ा जाएगा। यह बात आज मुख्यमंत्री ने सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की। इस दौरान धामी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले युवाओं को यात्रा किराया में 50  फीसदी छूट देने की घोषणा की। साथ ही कक्षा 6 से छात्रों को विज्ञान विषय पढ़ाने की घोषणा भी की। उन्होंने श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए ‘‘चल स्कूलों‘‘ का संचालन करने और विधवा पेंशन समेत कई अन्य घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने सरकार की  एक साल  में किये गए उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि राज्य में धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनाने से लेकर नकल रोकने के लिए विरोधी सख्त कानून लाने का काम किया है,। उन्होंने कहा के नकल विरोधी कानून इसलिए लाए ताकि युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पर्यटन नीति में 100 फसदी छूट का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  कहा कि  सरकार 2025 तक उत्कृष्ट प्रदेश बनाने के लिए  दिन,रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने एक साल में बहुत कुछ किया है लेकिन उससे संतुष्ट नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि इस एक साल में उन्होंने विकास की सिर्फ बुनियाद रखी है। वैसे भी एक साल किसी के भी कामकाज की समीक्षा के लिए बहुत कम समय होता है फिर भी इस एक साल में राज्य में धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनाने से लेकर एक ऐसा नकल विरोधी सख्त कानून लाने का काम किया है ।  उन्होंने कहा कि हमने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई लड़ने के बाद महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की है हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए फिर भी सरकार इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लेकर आई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मां बहनों को सशक्त बनाने के लिए उनकी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम विकल्प रहित संकल्प की नीति पर काम कर रहे हैं। एक लाख से अधिक परिवारों को साल में तीन मुफ्त सिलेंडर देने की व्यवस्था की है। समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है । सरकार नई खेल नीति और नई शिक्षा नीति लेकर आई है। उन्होंने कहा कि एक साल का यह समय कठिन और चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन  सरकार ने सही सोच के साथ सही दिशा में काम किया है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पैर के नीचे अब जमीन नहीं रही है लेकिन वह अभी भी युवाओं और छात्रों को भड़काने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि धांधली बंद हो और युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सच सबके सामने आ जाएगा, किसी के बहकाने और भड़काने से कुछ नहीं होने वाला है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुछ कहा कि सरकार राज्य के उस व्यक्ति के लिए भी काम कर रही है जो अंतिम छोर पर खड़ा है। इस मौके पर उन्होंने ‘‘एक साल नई मिसाल‘‘ नाम से प्रकाशित विकास पुस्तिका का भी लोकार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *