कोरोना से छात्रा की मौत
जनमंच टुडे। टनकपुर। चंपावत में कोरोना से कक्षा 12वीं में अध्ययनरत 16 वर्ष की छात्रा की मौत हो गई । मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंपावत डा. केके अग्रवाल ने बताया कि चंपावत जिले के ग्राम च्यूराखर्क निवासी एक छात्रा को उसके परिजन बृहस्पतिवार को उसे जिला चिकित्सालय लाए थे। उसका एंटीजन टेस्ट में छात्रा कोरोना पाजिटिव पाई गई थी। सीएमओ अग्रवाल ने बताया गत रात्रि तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर छात्रा को वेंटिलेटर में रखा गया था। शुक्रवार प्रात: छात्रा की अचानक मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि छात्रा का जीनम सीक्वेंस व आरटीपीसीआर टेस्ट लिया गया है। जिसकी रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि छात्रा की मौत का असल कारण कोरोना रहा या कुछ और। उन्होंने बताया कि छात्रा एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके साथ ही उक्त गांव च्यूराखर्क में सैंपलिंग को स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज दी गई है। छात्रा की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सीएमओ अग्रवाल ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है।
