पर्यटकों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत

जनमंच टुडे। देहरादून। आज सुबह चकराता घूमने जा रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में तीन पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया । सूचना पर पहुंची राहत एवं बचाव दल की टीम ने  राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। खबर लिखे जाने तक हादसे में जान गंवाने वाले पर्यटकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। चकरात – कालसी मार्ग पर साहिया से पहले एक कार  आज सुबह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है।  एसडीआरएफ टीम की राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। सभी घायल और मृतक दिल्ली और गाजियाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *