अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं परखी

जनमंच टुडे। पौड़ी। व्यवस्थाओं को परखने के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश के अन्य जिलों के भांति पौड़ी जिले के सभी  समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित बडे अस्पतालों में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार ने देशभर में कोविड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये 10 व 11 अप्रैल को मॉकड्रिल के निर्देश दिये थे, ताकि संभावित कोरोना के केसों में बढ़ोतरी होती है तो ऐसी स्थिति में ऑक्सीजन व आवश्यक दवाओं की उपयोगिता और पर्याप्त मात्रा में अन्य सामग्री उपलब्ध की जा सके। साथ ही ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता की भी जांच हो सके। पूरे जनपद में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, जिला चिकित्सालय पौड़ी, उप जिलाचिकित्सालय श्रीनगर, बेस चिकित्सालय श्रीनगर व कोटद्वार सभी जगह पर मॉकड्रिल किया गया । मुख्य चिकित्साधिकारी डा, प्रवीन कुमार ने बताया कि कोरोना के बचाव को लेकर पौड़ी में सभी अस्पतालों में पर्याप्त  संसाधन मौजूद हैं। उन्होंने समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को कोरोना के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *