मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही : धामी
जनमंच टुडे। हल्द्वानी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर में महिलाओं द्वारा आयोजित रामलीला कार्यक्रम में पहुंचे और भगवान राम का आशीर्वाद लिया। व प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। धामी ने सभी महिला कलाकारों व दर्शकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज महिलायें सशक्तिकरण की ओर बढ़ रही है। इससे हमारी संस्कृति के साथ कल्चर को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा मातृशक्ति को आगे लाने व उनके उत्थान के लिए देश के प्रधानमंत्री महिलाओं के उत्थान एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाओं के साथ कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत अभियान आदि, उन्होंने कहा कि इसके अंदर प्रधानमंत्री का यह भाव था की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके । ताकि आने वाले समय में मातृशक्ति उत्तराखंड का नेतृत्व ही नहीं देश का नेतृत्व करें। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक राम सिंह कैड़ा,अनिल कपूर डब्बू, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत आई जी नीलेश आनंद भरणे, डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, के साथ ही दर्शक गण एव रामलीला के संचालन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
