बस हादसे में 2 लोगों की मौत

जनमंच टुडे। हरिद्वार। आज सुबह चंडीघाट चौक पर  उत्तरप्रदेश परिवहन निगम की सवारियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस में 41 लोग सवार थे।  सूचना पर  मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया और घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ घायलों को ऋषिकेश एम्स भेजा गया है।   बस नजीबाबाद की ओर जा रही थी। हादसे में बस सवार डेढ़ साल के बच्चे और बस कंडक्टर की मौत हो गई है।  चार गंभीर घायल को ऋषिकेश  एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *