‘आप’ ने पौधे रोपकर दिया धरती को हराभरा बनाने का सन्देश

जनमंच टुडे। देहरादून। सुख, समृद्धि, शांति एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक लोकपर्व हरेला पर आप कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में पौधरोपण कर  धरती को हराभर करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और सम्वर्द्धन का संदेश दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को पौधे वितरित किए और उन्हें अपने, अपने  क्षेत्रों में लगाकर उनकी देखरेख करने की अपील की। पौधरोपण कार्यक्रम में आमआदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव विशाल चौधरी  ने कहा कि उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला अपने आप मे एक विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्तराखण्ड देशभर में अलग  पहचान रखता है।  यहाँ की मातृ शक्ति  के साथ ही पर्यावरणविदों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कहा कि अनियोजित विकास के कारण निरंतर पर्यावरण का ह्रास हो रहा है जिसकी वजह से  राज्य मे भूस्खलन जैसी आपदाएं लगातार बढ़ती जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार को  हरेला पर प्रदेश भर में जागरूकता अभियान चलाना चाहिए, ताकि भविष्य मे राज्य का प्रत्येक नागरिक  पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत आगे आकर कार्य कर सके। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ डाॅ अंसारी ने कहा कि हरेला पर्व हमें पर्यावरण को सुरक्षित व संतुलित रखने की प्रेरणा देता है।  राज्य का नागरिक सदैव से अपनी नैतिक जिम्मेदारियों से सभी को प्रेरित करता रहा है। उन्होंने  सरकार से हरेला के दृष्टिगत प्रकृति संरक्षण की मुहिम चलाने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर जिला महासचिव शरद जैन, श्यामलाल नाथ, जितेन्द्र पंत, मनोज चौधरी, संजीव शर्मा,श्यामबाबू पाण्डे, राजेन्द्र सिंह, मनीष छाछरा, मुकुल बिडला, योगेन्द्र चौहान, थाॅमस मैसी हरीसिमरन, एडवोकेट आशा राजवंशी, कासिम, ऊषा शर्मा, रोशनी रावत, अर्शी, भरत थपलियाल, आरती राणा, महिपाल, पंकज अरोड़ा, जसबीर सिंह, राघव दुआ, हारून मिर्जा, विक्की ठाकुर, ऋतु डिमरी, जसबीर सिंह, प्रवेश कुमार, संदीप गागट, एम एल कनौजिया,हरिसीमरन सिंह, महिपाल सिंह,सुशांत थापा,प्रकाश शर्मा,सुमित महारथी, सतीश कुमार, नैनीताल राजौरिया आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *