किशोरी का शव मिला, दो की तलाश जारी
जनमंच टुडे। ऋषिकेश। रविवार को तेज बारिश में गदेरे में बही कार सवार किशोरी का शव बरामद हो गया है, जबकी एक महिला और 10 वर्षीय बालक की खोजबीन जारी है। रविवार को ऋषिकेश बैराज लक्ष्मण झूला मोटर मार्ग पर भारी बारिश के चलते लक्ष्मण झूला निवासी गोपाल शर्मा की कार गदेरे की चपेट में आकर बह गई थी। हादसे में उनकी पत्नी, 10 वर्षीय बेटा और की 14 वर्षीय बेटी कर समेत बह गये थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने आज तेजस्विनी(14) का शव बरामद कर लिया है। जबकि रीना शर्मा(38) और 10 वर्षीय बेटा देव शर्मा का कोई पता नहीं चल पाया है। खोजी दल दोनों की तलाश में जुटी हुई है। पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि दोनों लापता लोगों की पुलिस और एसडीआरएफ लगातार तलाश कर रही है।
