हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
जनमंच टुडे। हल्द्वानी। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग के टूटा पहाड़ के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज नैनीताल रोड पर टूटा पहाड़ के पास स्कूटी संख्या यूके 04 AF 2440 नैनीताल से हल्द्वानी की ओ आ रही थी। इस दौरान स्कूटी अनियंत्रित हो गई और संख्या UK 04 CA 7634 के नीचे आ गई। हादसे में दोनों और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीऔर
दोनो घायलों को 108 वाहन के माध्यम से नजदीकी सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया। जहां डॉक्टर ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान यश बिष्ट (20) पुत्र शेर सिंह बिष्ट व शुभम जोशी (19) पुत्र आनंद जोशी निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा के रूप में हुई है।
