वर्मा ने हमेशा कर्तव्य निष्ठा और समर्पण भावना से कार्य किया

  • लक्ष्मण सिंह नेगी।

जनमंच टुडे। ऊखीमठ। उप जिलाधिकारी जितेन्द्र वर्मा का स्थानांतरण बागेश्वर होने पर संयुक्त व्यापार संघ केदार घाटी द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। वैश्विक महामारी कोरोना काल के समय, केदारनाथ की यात्रा का बेहतरीन संचालन व जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर उनके कार्यों की  प्रशंसा की गयी। तहसील सभागार में आयोजित विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए सयुंक्त व्यापार संघ केदार घाटी अध्यक्ष प्रेम सिंह सजवाण ने कहा कि उप जिलाधिकारी जितेन्द्र वर्मा ने हमेशा कर्तव्य निष्ठा व समर्पण भावना से कार्य किया है तथा जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना उनकी पहली प्राथमिकता रही है! उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल के समय उप जिलाधिकारी जितेन्द्र वर्मा ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के साथ धार्मिक परम्पराओं का निर्वहन दशकों से चली परम्परा के अनुसार किया है। महामंत्री शिव प्रसाद बगबाडी ने कहा कि उप जिलाधिकारी जितेन्द्र वर्मा का तीन वर्षों का कार्यकाल सराहनीय रहा है । अपने कार्यकाल में उन्होंने हर व्यक्ति की समस्या का निस्तारण बड़ी सजगता से किया है। उपाध्यक्ष देवी प्रसाद गोस्वामी ने कहा कि उप जिलाधिकारी जितेन्द्र वर्मा के कार्यकाल में रिसाइकल संस्था हैदराबाद द्वारा अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बिकने वाले पेय पदार्थों पर क्यू आर कोड लागू करवाना उनकी बड़ी उपलब्धि रही है। उप जिलाधिकारी जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि यहाँ के जनमानस में जो आत्मीयता अल्प समय में मिली है उसे आजीवन याद रखकर भविष्य में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है! इस मौके पर केदारनाथ व्यापार संघ पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार बगवाडी, गौरीकुण्ड व्यापार संघ पूर्व अध्यक्ष महेश चन्द्र बगवाडी , रामबाडा व्यापार संघ पूर्व अध्यक्ष रणजीत रावत, कोषाध्यक्ष राम प्रकाश पुरोहित, प्रेम् प्रकाश जुगरान,रोशन प्रसाद देवशाली,कुवर शाह , विजय सिंह नेगी सहित सयुंक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *