महिलाओं ने सीखे आत्मनिर्भर बनने के गुर

जनमंच टुडे।रुद्रप्रयाग। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी रुद्रप्रयाग द्वारा विकास खण्ड अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग के ग्राम बज्यूण में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत  स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को  पापड,अचार बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर अनीता शर्मा ने महिलाओं को कोदा, बिच्छु घास, साबुदानी पापड के पापड़ बनाने के साथ ही  करेला, नीबू, लिंगुडा, मिक्स अचार सहित जैम, चटनी आदि बनाने  के गुर सिखाए।  बैंक प्रबन्धक चतर सिंह ने महिलाओं को स्वरोगार के प्रेरित कर उन्हें स्थानीय स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाने को कहा। वहीं संस्थान के प्रशिक्षक वीरेन्द्र बर्तवाल ने उद्यमिता विकास, समय प्रबन्धन, मार्केट सर्वे, जोखिम प्रबन्धन, सहित सरकार द्वारा चलायी जा रहीं स्वरोजगार परक योजनाओं जानकारियां प्रशिक्षुओं को दी ।  प्रशिक्षण के समापन अवसर पर ग्राम प्रधान विजेश्वरी देवी ने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण गांव में पहली बार हुआ जिसमें महिला समूहों ने बढ़,चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रशिक्षण का लाभ उठाकर वह खुद के उत्पाद तैयार करेंगी।जिससे उनकी आर्थिकी मजबूत होगी। इस अवसर पर  बीना देवी, संगठन की अध्यक्षा रजनी देवी, सहित प्रशिक्षण ले रही रिंकी देवी, सीता देवी, पुष्पा देवी बबीता देवी, कविता देवी ,रश्मि, सुधा देवी रेखा देवी सपना, रविना करीना माया गीता प्रेमा ,दमयन्ती देवी आदि महिलाये उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *