घायल और बीमार घोड़े-खच्चर चलाने वालों पर कार्रवाई करें

जनमंच टुडे। ऊखीमठ। जिलाधिकारी ने  अधिकारियों से  किकेदारनाथ यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों पर क्रूरता करने वाले मालिकों पर एफआरआई दर्ज करने के निर्देश दिए हैं । पशु क्रूरता की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आयोजित  अधिकारियों  की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों के साथ किसी भी प्रकार की कोई क्रूरता न हो इसकी लगातार  निगरानी की जाएं।  उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी  कि यात्रा मार्ग में किसी भी दशा में घायल, बीमार, कमजोर व बिना पंजीकरण के घोड़े-खच्चर का संचालन न होने पाएं।उन्होंने कहा कि चैकिंग अभियान के दौरान जो भी घायल व बिना पंजीकरण के  घोड़े-खच्चर मिलते हैं तो इसकी जानकारी तत्काल जीमैक्स को उपलब्ध कराई जाए व ऐसे घोड़ा, खच्चर संचालकों  के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज  की जाएं। उन्होंने घायल एवं बीमार व बिना पंजीकरण के घोड़े-खच्चर का संचालन करने पर उसे यात्रा मार्ग से संचालन के लिए भी ब्लाॅक किया जाए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों के लिए यदि कोई यात्री बीच रास्ते से घोड़े-खच्चर लेना चाहते हैं तो इसके लिए पैदल यात्रा मार्ग में पोर्टेबल व्यवस्था के लिए लगभग 8 स्थानों में उप जिलाधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए जिसमें लगभग 5 से 10 घोड़े-खच्चरों की व्यवस्था की जा सके, जिसके लिए रेन शेल्टर भी तैयार किया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों की सुविधा के लिए केदारनाथ घोडा-पड़ाव में 40 लाख की लागत से रेन शेल्टर तैयार किया जा रहा है जिसके निर्माण के लिए शीघ्र ही धनराशि निर्गत की जाएगी। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत को निर्देश दिए हैं कि गौरीकुंड यात्रा मार्ग में वाल पेंटिंग कराने के निर्देश दिए। यदि किसी घोड़े-खच्चर संचालक एवं मालिक द्वारा घायल, बीमार एवं अनफिट घोड़े-खच्चरों का संचालन किया जाता है तो उसकी विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज  की जाए। इसके साथ ही यात्रा मार्ग में यदि कोई लावारिश घोड़े-खच्चर पाया जाता है तो अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *