वाहन खाई में गिरने से तीन की मौत

जनमंच टुडे। बागेश्वर। बागेश्वर जिला के कपकोट में एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुँची एसडीआरएफ टीम ने  स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों को खाई से निकाल कर  अस्पताल पहुँचा। जानकारी के अनुसार वाहन UK 02 PA/ 0842 भराड़ी से खलझूनी जा रहा था। सूपी -पतियासार के पास इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची  एसडीआरएफ की टेडम ने खाई में उतरकर शवों को निकाला हादसे में वाहन सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले दो व्यक्ति एक ही गांव के थे।  मृतकों की पहचान गोविंद सिंह(45) पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी तल्ला सूपी, बलराम(50) पुत्र किशन राम , निवासी तल्ला सूपी, संजय राम(25) पुत्र हुकुम राम निवासी रिखाड़ी के रूप में की गई। वाहन में तीन ही लोग सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed