आंगन में खेल रही बच्ची को उठा ले गया गुलदार
जनमंच टुडे। पौड़ी। पौड़ी जिले के श्रीनगर तहसील के अंतर्गत ढिकाल गांव में गुलदार आंगन में खेल रही तीन साल की बच्ची को उठाकर ले गया। गांव में गुलदार के धमक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वही बच्ची की मौत के बाद लोगों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार श्रीनगर के ढिकाल गांव निवासी गणेश नेगी की तीन साल की पुत्री आइशा आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने उसपर झपट्टा मार दिया और जंगल की ओर भाग गया। परिजन और ग्रामीण गुलदार के पीछे भागे लेकिन वह जंगल मे ओझल हो गया। खोजबीन करने पर बालिका के अवशेष मिले। ढिकाल गांव के पूर्व प्रधान चन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि पूर्व में गुलदार मवेशियों को अपना निवाला बनाया था। गुलदार को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते आज यह अनहोनी हो गई।
