कांग्रेसियों ने गांधी की मूर्ति को दूध से स्नान कराया

जनमंच टुडे। देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में ध्वज फहराया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश इन महापुरुषों का ऋणी है।
इस मौके पर माहरा ने गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि गांधी दिखावेबाजी के खिलाफ सख्त खिलाफ थे। उनके सोच,सिद्धांत से भारत ही नहीं बल्कि विश्व के लोग आज भी प्रभावित हैं।  महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि गांधी और शास्त्री जैसे महापुरुषों ने देश के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के इतिहास को भी समृद्ध किया है। सत्य अहिंसा के पुजारी बापू ने कांग्रेस पार्टी का जनाधार व्यापक किया, जिससे पार्टी राष्ट्रीय आंदोलन में सार्थक भूमिका का निर्वहन कर सकी। बापू के सच्चे शिष्य शास्त्री ने दिखाया कि गांधीवादी सिद्धांतों को कैसे आचरण में ढाला जा सकता है। दोनों महापुरुषों को कांग्रेस कार्यकर्ता नमन करते हैं। इसके उपरांत अध्यक्ष करन माहरा, के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क स्थित गांधी की मूर्ति को दूध से स्नान करा कर माल्यर्पण किया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में पौध रोपण भी किया। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन/ प्रशासन मथुरादत्त जोशी, पूरन सिंह रावत,मनीष नागपाल,गरिमा मेहरा दसौनी,उर्मिला थापा, आशा टम्टा, मनमोहन शर्मा, आदित्य गर्ग, राजेश पुंढीर, आफताब, जगदीश धीमान, सावित्री थापा,अनुराधा तिवारी, सुनील जायसवाल, अरुण रतूड़ी, उदय सिंह रावत, मान सिंह, रंजीत सिंह रावत, प्रवीण भारद्वाज, सलमान समेत कई कांग्रेसी  उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *