बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां की मौत

जनमंच टुडे। हरिद्वार। झबरेड़ा क्षेत्र के बेहडेकी सैदाबाद गांव में एक मां बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसकी मौत हो गई। एक साथ मां बेटे की मौत  से परिवार के साथ ही गांव में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा के बेहडेकी सैदाबाद गांव में का  संदीप कुमार (34)पुत्र नोम्मा सिंह परिवहन पुलिस में तैनात था। उसे कुछ दिनों से बुखार था, जिसके बाद उसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुखार ठीक न होने के बाद  उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संदीप की मौत की खबर परिवार के सदस्यों ने उनकी मां को नहीं दी।  जब संदीप का शव घर लाया गया तो मां को बेटे की मौत की खबर लगी और वह बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और करेशनी देवी(70)
ने दम तोड़ दिया। एक साथ घर से मां बेटे की मौत से परिवार और ग्रामीणों में मातम छाया हुआ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *