दीवार ढही, युवती की मौत

जनमंच टुडे।देहरादून। देहरादून स्थित डीएवी कॉलेज की चहारदीवारी अचानक भरभराकर गिर गई। जिससे उधर से गुजर रहे भाई बहन उसकी चपेट में आ गए। हादसे में बहन की मौत जबकि भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार देहरादून के करनपुर स्थित डीएवी कॉलेज की दीवार गिरने से युवती की मौत हो गई है, जबकि युवती का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार  कोटा चकराता का निवासी सुष्मिता तोमर का पुरोला डिग्री कॉलेज में कनिष्ठ सहायक के पद पर चयनित हुई थी। नौकरी लगने की खुशी में वह अपने भाई के साथ शिक्षकों से मिलने आई थी। वह शिक्षकों से मिलने के बाद अपने भाई के साथ घर  वापस लौट रही थी। इसी दौरान अचानक डीएवी कॉलेज की पीछे की दीवार भर, भरा कर गिर गई।  दोनों  मलबे की चपेट में आकर दब गए।  सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक रघुवीर तोमर का इलाज चल रहा है। मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उधर दीवार गिरने से हुई युवती की मौत पर छात्र संगठनों ने डीएवी कॉलेज में  प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *