शीतकाल के लिए बन्द हुए रुद्रनाथ के कपाट

जनमंच टुडे। गोपेश्वर। भगवान रुद्रनाथ के कपाट 18अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिये गए हैं।
भगवान रुद्रनाथ की चलविग्रह डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर पहुंची is दौरान सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु चलविग्रह डोली के स्वागत के लिए पहुंचे
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान रुद्रनाथ के दर्शन किये मुख्य पुजारी चक्रधर तिवारी ने बताया की उत्तरभारत में रुद्रनाथ एक मात्र ऐसा शिव मंदिर है जहां पर भगवान शिव के मुख दर्शन होते हैं। शीतकाल में भगवान रुद्रनाथ की चलविग्रह डोली गोपीनाथ मंदिर में विराजमान रहेगी यही भक्त भगवान रूद्र के दर्शन कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *