“बिल लाओ इनाम पाओ योजना के लक्की ड्रा निकाला
जनमंच टुडे।देहरादून। वित्तमंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने “बिल लाओ इनाम पाओ योजना“ के तहत जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर माह के लक्की ड्रा निकाले । इस दौरान उन्होंने कहा कि “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना में अब तक कुल रजिस्टर्ड उपभोक्ता की संख्या 47408 हो गई है और कुल अपलोड हुए बिलों की संख्या 235999 हो गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना को लेकर जनता में असीम उत्साह है एवं उनके द्वारा अधिकाधिक बिलों को अपलोड किया गया है।“बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के तहत सर्वाधिक बिल अपलोड करने वाले टिहरी निवासी रवीन्द्र सिंह की प्रशंसा करते हुए मंत्री ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से अन्य उपभोक्ताओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा जिससे अधिक से अधिक संख्या में उपभोक्ता इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
