चन्द्रग्रहण के चलते बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

जनमंच टुडे। देहरादून। चंद्रग्रहण के चलते बदरीनाथ, केदारनाथ मंदिर सहित मंदिर समिति के अधीनस्थ सभी मंदिर 28 अक्टूबर सायं 4 बजे  से 29 अक्टूबर  प्रातः तक बन्द रहेंगे और शुद्धिकरण के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर पूर्ववत की तरह खुलेंगे। श्री बदरीनाथ मंदिर में 11 बजे पूर्वाह्न राजभोग लगेगा व मंदिर सफाई आदि के लिए 2 बजे तक बंद रहेगा।  अपराह्न 2 बजकर 10 मिनट शायंकालीन आरती होगी व साढ़े तीन बजे शयन आरती के बाद सायं 4 बजे श्री बदरीनाथ मंदिर बंद होगा। श्री केदारनाथ मंदिर में 28 अक्टूबर को प्रातकालीन रुद्राभिषेक और पूजाये संपन्न होंगी। दिन में कुछ देर मंदिर बंद रहेगा उसके पश्चात 4 बजे तक श्रद्धालु दर्शन करते रहेंगे। 4 बजे सायं को मंदिर सूतककाल के चलते बंद हो जायेगा। प्रातःकाल 29 अक्टूबर को शुद्धिकरण पश्चात पूर्ववत पूजायें व दर्शन  होंगे। श्री बदरीनाथ-श्री केदारनाथ के अधीनस्थ मंदिरों श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, सहित श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, योग बदरी पांडुकेश्वर, भविष्य बदरी तपोवन,श्री त्रिजुगीनारायण मंदिर,श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, श्री कालीमठ मंदिर एवं पंच बदरी मंदिर के कपाट भी ग्रहण के दौरान बन्द रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *