मुख्यमंत्री ने किया “द बिटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल का शुभारंभ

जनमंच टुडे। ऋषिकेश/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  29 अक्टूबर तक चलने वाले तीन दिवसीय “द बिटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल- 2023” का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक ऋषिकेश(यमकेश्वर)के बीटल्स का आध्यात्मिकता से गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि बीटल्स संगीत के मुख्य स्थल के रूप में देवभूमि उत्तराखंड के पवित्र स्थल ऋषिकेश को चुनना बड़ी बात थी और द बिटल्स संगीत को इस आध्यात्मिकता की भूमि से विश्व प्रसिद्धि मिली। उत्तराखंड विश्व का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां पर आध्यात्मिकता, प्राकृतिक सुंदरता, संगीत की झंकार, पर्यटन, तीर्थाटन, आयुष एंड वैलनेस, आयुर्वेद, योग इत्यादि की भरपूर संभावनाएं एकसाथ विद्यमान है जिसके चलते देश- विदेश से यहां लोगों का यहां आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने कहा कि बीटल्स म्यूजिक के प्रति लोगों के बढ़ते आकर्षण के चलते यहां पर और अधिक पर्यटक आएंगे जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के रास्ते खुलेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने  पौड़ी जिले के अंतर्गत आने वाली 4 करोड़ 22 लाख 41 हजार रुपये की 3 योजनाओं का लोकार्पण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *