सनातन धर्म ने ही वासुदेव कुटुंबकम का संदेश विश्व को दिया : गुरमीत
जनमंच टुडे।देहरादून। राज्यपाल सेवानिवृत्ति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि सनातन धर्म ऐसा धर्म है जो पूरी मानवता को जोड़ता है और मानव कल्याण के लिए कार्य करता है। सनातन धर्म ने ही वासुदेव कुटुंबकम कुटुंबकम का संदेश पूरे विश्व को दिया है। अनेक चुनौतियों का सामना करने के बाद भी सनातन धर्म अलग अटल और अटूट रूप से खड़ा है । श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब नई दिल्ली के शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित शिक्षक छात्र सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करते हुए सनातन धर्म को संरक्षित और संवर्धन करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है इस अवसर पर राज्यपाल ने उत्कृष्ट प्राचार्य, शिक्षकों और छात्रों को सम्मानित किया श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ देशबंधु ने संस्था का परिचय दिया । डॉ भारती बंधु ने राज्यपाल के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर सभा की कार्यकारी अध्यक्ष इंद्र मोहन गोस्वामी महासचिव गुरदीप सिंह महंत स्वरूप बिहारी शरण डीके मदान आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नंदकिशोर शर्मा ने किया
