भालू के हमले में एक की मौत

जनमंच टुडे। रुद्रपुर।  साइकिल से घर लौट रहे दो व्यक्तियों पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया, जबकी उसके साथी ने किसी तरह भागकर जान बचाई। घायल को तुरंत उन्हें अस्पताल पहुँचाया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।  जानकारी के अनुसार शक्तिफार्म के ग्रामसभा सुरेंद्रनगर निवासी रविन सरदार (58) पुत्र स्व. खिरोद सरदार अपने साथी प्रशांत सरकार (52) पुत्र शिवपद सरकार के साथ काम की तलाश में सिडकुल गए थे। काम निपटाकर दोनों साइकिल से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते मे अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया और रविन को दबोच लिया। प्रशांत किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। उसके  सूचना देने पर रविन का पुत्र रंजीत और उसका  मौके पर पहुँचे और लाठी-डंडों से भालू पर प्रहार कर दोनों ने किसी तरह रविन को भालू के चंगुल से छुड़वाया और  उसे अस्पताल पहुँचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *