उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, छह की मौत
उत्तरकाशी। जिले के गंगनानी से आगे नाग मंदिर के पास गंगोत्री जा रहा एक हेलीकॉप्टर आज सुबह 9 बजे के लगभग दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हेलीकॉप्टर में सात लोग सवार थे। जिसमें से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने आज सुबह देहरादून से उड़ान भरी थी। देहरादून व उत्तरकाशी दोनों जिलों में मौसम साफ है। दुर्घटना के कारण जांच के बाद ही सामने आएंगे । हादसे में मकतूर भास्कर निवासी निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्रा प्रदेश, उम्र 51 वर्ष घायल हो गए है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं हादसे में विजयलक्ष्मी रेड्डी सी पत्नी चिरा, सुब्बा निवासी गैलेरिया सेंट्रल एवेन्यू सोसाइटी लिमिटेड पावई मुंबई महाराष्ट्र,उम्र 57 वर्ष, रॉबिन सिंह पुत्र रामकरण सिंह निवासी 201 सरनम विला प्रताप गंज विक्रमभोग बड़ोदरा फतेहगंज गुजरात उम्र 60 वर्ष, पायलट, राधा अग्रवाल पत्नी रामचंद्र अग्रवाल निवासी आलमगीरी गंज बरेली उत्तरप्रदेश उम्र 79 वर्ष ।, रुचि अग्रवाल निवासी 2504 ओडेसी2 हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई suburban महाराष्ट्र उम्र 56 वर्ष, कला चंद्रकांत सोनी पुत्री चंद्रकांत सोनी, ए – 103 गोल्डन ओक हाइ स्ट्रीट डी मार्ट समोर हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई महाराष्ट्र उम्र 61 वर्ष, वेदांती पत्नी एम. भास्कर निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्रा प्रदेश, उम्र 48 वर्ष की मौत हो गई है।
