बागेश्वर में शुरू हुई राज्यस्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता
बागेश्वर। जिले में आज खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम में राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक पार्वती दास ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना से अपनी प्रतिभा दिखाने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ियों के लिए गंभीर है। राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 10 जनपदों के 285 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। राज्यस्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। विजेता प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधायक दास ने कहा कि, खेल से हम खुद को तो फिट रखते ही है। साथ ही अपने भविष्य को भी सुरक्षित रख सकते है। बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए अब सरकारी नौकरी का प्रावधान भी किया गया है। जिससे खिलाड़ियों का अधिक मनोबल बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सभी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही है। जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी ने बताया कि, राज्यस्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ बागेश्वर में होना काफी गौरव पूर्ण पल है। जिले में आज 10 जिलों की टीमें पहुंची है। जिनमें 285 खिलाड़ी है। यहां की प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ी आगे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के विजेता राष्ट्रीय प्रतियोगिता प्रतिभाग करेंगे।
