शीतकाल के लिए बन्द हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
गोपेश्वर। चमोली जिले में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट आज दोपहर दो बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह 10 बजे सुखमणी साहिब के पाठ के बाद शुरू हुई। आज इस साल की अंतिम अरदास की गई जिसके बाद शीतकाल के लिए हेमकुंड साहिब के कपाट बंद कर दिए गए।
कपाट बंद होने के अवसर पर आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंचे।
