विधायक चुफाल ने गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
पिथौरागढ़। विधायक बिशन सिंह चुफाल ने आज विकासखंड डीडीहाट के कुनिया, बोरागांँव, रेतोली ग्राम सभाओं का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुना। इस दौरान आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए श्री चुफाल ने कहा कि वह जन-जन की भावनाओं, आकांक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र-समाज के विकास और उन्नति के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए वह प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत एवं प्रयासरत हैं। इस दौरान विधायक ने उनकी समस्याओं को सुनने के बाद अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें जल्द ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र चुफाल , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डीडीहाट पूरन खोलिया , नगर मंडल अध्यक्ष डीडीहाट दीपेश जंगपागी , मंडल महामंत्री रवि बोरा, ग्राम प्रधान कुनिया आशा चौहान , ग्राम प्रधान वर्नाऐरी सुनील चुफाल प्रदेश सोशल मीडिया सयोजक शौर्य चुफाल, राजू बोरा, पुष्कर चौहान, गिरीश कन्याल, हरीश कन्याल उपस्थित रहे।
