राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने लीे बैठक

देहरादून। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में तीन नवंबर को विधानसभा में आयोजित विशेष सत्र के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र के संचालन और सुरक्षा व्यवस्थाओं से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समय पर समस्त व्यवस्थाएँ पूूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह विशेष सत्र उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक होगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रपति के आगमन और संबोधन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया कवरेज, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की सूची पूर्व निर्धारित की जाएगी। विधानसभा परिसर में प्रवेश, आवागमन एवं बैठक से संबंधित सभी गतिविधियों के लिए विशेष पास प्रणाली लागू की जाएगी। सत्र का सीधा प्रसारण सूचना विभाग के माध्यम से किया जाएगा। इधर, राष्ट्रपति मुर्मु के प्रस्तावित देहरादून आगमन को लेकर यातायात पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक (यातायात) लोकजीत सिंह ने सीओ ट्रैफिक, टीआई और एसओ नेहरू कॉलोनी के साथ विधानसभा क्षेत्र के आसपास का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *