उप्र के मुख्यमंत्री योगी ने किये सिद्धबली बाबा के दर्शन

योगी ने सिद्धबली बाबा के दर्शन किए
कोटद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोटद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने सिद्धबली बाबा के दर्शन किए। मंदिर परिसर पहुंचने पर लैंसडौन विधायक एवं सिद्धबली धाम के महंत दिलीप रावत सहित मंदिर समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि इन दिनों सिद्धबली बाबा का तीन दिवसीय वार्षिक अनुष्ठान चल रहा है, जिसके चलते मंदिर समिति ने उप्र के मुख्यमंत्री को विशेष रूप से दर्शन के लिए आमंत्रित किया गया था। सीएम योगी ने सिद्धबली मंदिर पहुंचकर बाबा सिद्धबली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। महंत दिलीप रावत सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *