कार खाई में गिरी, दो युवाओं की मौत
पौड़ी। बूंखाल कालिंका मेले से माता के दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार जिले के पैठाणी-स्योली मार्ग पर स्योली मल्ली के पास गत
रात करीब आठ बजे एक कार गहरी खाई में गिर गई। कार में छह लोग सवार थे। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो
गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।सूचना पर थाना पैठाणी पुलिस मौके पर पहुंची और स्योली, टीला के ग्रामीणों की मदद से कार सवारों को खाई से निकाला। हादसे में
टीला निवासी, वीरेंद्र(23) सिंह पुत्र सरदार सिंह और संतोष सिंह(35) पुत्र रघुवीर सिंह
की मौत हो हो गई।
