उत्तराखण्ड बोर्ड की परीक्षाएं 21फरवरी से
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तिथियाँ घोषित कर दी हैं। लिखित परीक्षाएँ 21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक होगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएँ 16 जनवरी से 15 फरवरी तक संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षा समिति की बैठक के बाद परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 1 हजार 261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 156 संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र शामिल हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 2 लाख 16 हजार 121 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 1 लाख 12 हजार 679 और इंटरमीडिएट के 1 लाख 3 हजार 442 परीक्षार्थी शामिल हैं।
