राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून। आज लोक भवन में मेजर जनरल मनीष कुमार, वाईएसएम, एसएम, क्षेत्रीय भर्ती अधिकारी (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड) ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ उत्तराखण्ड के युवाओं की भारतीय सेना में सहभागिता, सैन्य परंपराओं तथा पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान साथ कार्य करने के अनुभवों एवं पुरानी स्मृतियों को साझा करना अत्यंत आत्मीय और प्रेरणादायी रहा।
