देहरादून।  नदीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY) के अंतर्गत जनपद चमोली में ग्रामीण युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी एवं परियोजना निदेशक श्री आनंद सिंह के मार्गदर्शन में ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर आयोजित जागरूकता शिविरों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इसी क्रम में जनपद चमोली से कुल 20 अभ्यर्थियों ने आनंद कौशल केंद्र, सुद्धोवाला (देहरादून) में सिलाई मशीन (Self Employed Tailor) ट्रेड में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु देहरादून प्रस्थान किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि DDU-GKY योजना युवाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वहीं प्रशिक्षणार्थियों ने भी इस योजना को आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बताया। योजना के तहत जनपद के जोशीमठ ब्लाॅक से 2 थराली –
से 9, नारायणबगड़ से 2, दशोली से 4, देवाल से 1 और नंदानगर से 2 युवतियों को 1प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। यह पहल ग्रामीण युवाओं को कौशलयुक्त बनाकर रोजगार एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *