कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं डाक्टर: मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से कोविड अस्पतालों में तैनात चिकित्सा अधिकारियों एवं उपचाराधीन मरीजों से बात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि कोरोना संक्रमितों के उपचार में लगे डाक्टरों का काम तपस्या की भांति है। जिस तरह से वह कठिन परिस्थितियों में मरीजों के बीच में रहकर उनका जीवन बचाने में लगे हुए हैं, इसे तपस्या ही कहा जा सकता है। धैर्य और तत्परता से डाक्टर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नेे कहा कि डाक्टर जिस मनोयोग से कार्य कर रहे हैं, विश्वास है कि हम कोविड.19 से लड़ाई में हमारी जीत अवश्य होगी, जो मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, वे जल्द स्वस्थ होकर अपने घर जायेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दून, हल्द्वानीए श्रीनगर मेडिकल काॅलेज एवं जिला अस्पतालों में तैनात डाक्टर एवं मरीजों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से मरीजों की स्थिति, वेंटिलेटर, आईसीयू, आक्सीजन बैड, कोविड से निपटने के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता के बारे में डाक्टरों ेस जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार कोविड पर नियंत्रण के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है और डाॅक्टरों द्वारा अतुलनीय योगदान दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कोविड.19 पर नियंत्रण के लिए डाॅक्टरों द्वारा कठिन परिस्थितियों में पूरे सेवाभाव से मरीजों का उपचार किया जा रहा है। अस्पतालों में भर्ती कोरोना के मरीजों से मुख्यमंत्री ने इलाज, रहने एवं खाने के बारे में जानकारी ली। सभी मरीजों ने अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने दून मेडिकल काॅलेज के प्रिंसिपल डाॅ आशुतोष सयाना से दून मेडिकल काॅलेज की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने दून अस्पताल में भर्ती कोविड के मरीज बलजीत सिंह एवं महावीर कण्डारी से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बताया की उनका उपचार चिकित्सकों की देखरेख में सही तरीके से हो रहा है। खानपान एवं रहने की भी उचित व्यवस्था है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने हल्द्वानी मेडिकल काॅलेज में डाॅ परमजीत सिंह से वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में प्लाज्मा थेरेपी पर भी कार्य किया जा रहा है। लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने के लिए अपील की जा रही है। जिससे मरीज जल्द रिकवर हो जाय। मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में उपचार करा रहे जगजीवन वर्मा, श्री धूम सिंह, नीरजए एवं उदय सिंह से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने श्रीनगर मेडिकल काॅलेज में डाॅ कलम सिंह बुटोला, कोटद्वार बेस अस्पताल में डाॅ, वीसी काला, मेला अस्पताल हरिद्वार में डाॅ राजेश गुप्ता एवं डाॅ देवेन्द्र रावत एवं चमोली में डाॅ अमित जैन से बातचीत कर इन जनपदों में कोविड की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डाॅक्टरों द्वारा जानकारी दी गई कि व्यवस्थाएं सभी अस्पतालों में ठीक है। को.माॅर्बिड पेशेंट को हायर सेंटर रैफर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed