शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत कई लोगों ने थामा भाजपा का दामन

देहरादून ।  शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत कई लोगों ने  आज भाजपा की सदस्यता ली है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि देश समाज को तोड़ने वाली शक्तियों को लोकतात्रिक ढंग से ज़बाब देने और जनजागरुकता की जिम्मेदारी शिक्षक एवं बुद्धिजीवी वर्गों को निभानी है।  पार्टी मुख्यालय में हुए कार्यकरण में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सभी को औपचारिक सदस्यता दिलाई। इस अवसर अपने स्वागत भाषण में कहा कि राम सिंह और अन्य लोग साथी शिक्षकों की समस्याओं को सजगता से उठाते रहे हैं। भट्ट ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हुआ, उसके पास मोदी जी जैसा सबसे लोकप्रिय नेता है। प्रदेश में धामी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों तेज गति से आगे बढ़ा रही है। सभी देख रहे हैं कि विगत 12-13 वर्षों में देश और प्रदेश में प्रत्येक क्षेत्र में चौमुखी विकास हुआ है। चाहे कनेक्टिविटी का क्षेत्र हो, दूरसंचार हो, प्रतिव्यक्ति आय हो, जीडीपी, औद्योगिक विकास हो। देश लगातार आगे बढ़ा है और भारत को आज विश्व के अंदर एक नई पहचान मिली है। उन्होंने सभी नए सदस्यों को विश्वास दिलाया कि आपकी प्रतिष्ठा, क्षमता और सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा। शिक्षकों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं के पार्टी ज्वाइन करने पर उन्होंने कहा कि जहाँ-जहाँ आप जाएँ, उन क्षेत्रों में युवाओं के बीच में पार्टी के वैचारिक पक्ष रखें।
इस अवसर पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा, आप सभी शिक्षक हैं और आपकाा बहुत विस्तृत प्रभाव समाज पर रहता है। यदि आप और हम उन तक पार्टी के संदेश और विजन को पहुंचाएंगे तो पार्टी को बहुत ताकत मिलेगी। तो आज आप सब, सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में हमारे परिवार से जुड़े हैं, हम आपकी भावना की रक्षा करने के लिए हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे।
​इस दौरान महेंद्र पाल सिंह, परमार, धर्मवीर सिंह परमार, शैलेंद्र सिंह नेगी, ज्ञानदीप धवन, जयदीप परमार, अनुराधा सिंह, सोनाली चौहान, अभिषेक, अदिति रावत, बबली नेगी, गीता चौहान, प्रज्ञा, गौरी रावत, शैलेश चौहान, गोपाल, आलोक रावत, परमवीर बिष्ट, उषा रावत, अंकित पांडे, अमन पांडे, शुभम चमोली, शुभम चौहान, ऐश्वर्या राणा, अपूर्व वशिष्ठ, अनमोल शर्मा, हिमांशु सजवान भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री  दीप्ति रावत, प्रदेश कार्यालय सचिव  जगमोहन रावत, सह मीडिया प्रभारी  राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता  शादाब शम्स, पूर्व दायित्वधारी इंजी. गणेश चन्द्रा, गणतंत्र राठौड़  मीडिया सम्पर्क संयोजक हरीश चमोली,दायित्वधारी एवं वरिष्ठ नेता ज्योति प्रसाद गैरोला समेत बड़ी संख्या में कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *