विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ीं,दो को भाजपा की बैठक

Oplus_131072

देहरादून। प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी राम माधव और सह प्रभारी अरविंद मेनन व बांसुरी स्वराज दो अक्तूबर से दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आएंगे। दौरे में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और सातों मोर्चों की टीम के साथ बैठक कर संगठन की तैयारियों पर चर्चा होगी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद पहले दिन प्रदेश पदाधिकारियों और सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में संगठन की जिलावार गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा होगी। दूसरे दिन, सात मोर्चों की प्रदेश टीमों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में मोर्चों के स्तर पर चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *